
इंदौर. शहर में नगर निगम के करदाता एकीकृत पोर्टल के माध्यम से संपत्ति कर, जलकर और कचरा शुल्क का भुगतान एक साथ कर सकेंगे.
उक्त जानकारी महापौर ने निगम सभाकक्ष में राजस्व विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में दी. महापौर ने बताया कि नगर निगम डिजिटल पोर्टल में जनता की सुविधा को केंद्र में रखा गया है. उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर करदाता अपनी संपत्ति की गणना किस रेट झोन और साइज़ के आधार पर की गई है, यह स्पष्ट रूप से देख सकेगा. नगर निगम पोर्टल पर संपत्तिकर, जलकर और कचरा प्रबंधन शुल्क हेतु खाते की एक ही आईडी होगी. इससे करदाताओं को अलग-अलग खातों नहीं ढूंढना पड़ेंगे.
