ग्वालियर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली खुशबू निषाद के डबरा आगमन पर ब्रज वाटिका, इटावा होटल के सामने ग्वालियर रोड पर स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डबरा, भितरवार, मोहना, घाटीगांव, पिछोर, टोहाली सहित आसपास के क्षेत्रों से मांझी समाज के सैकड़ों लोग उत्साह के साथ सम्मिलित हुए और जोरदार स्वागत अभिनंदन कर खुशबू निषाद को सम्मानित किया। समारोह के पश्चात डीजे की गूंज के साथ भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हरीपुर तिराहे तक पहुंची।
