
रीवा। वंदे मातरम् गान की 150वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट परिसर रीवा में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। समारोह में नई दिल्ली से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस विशेष अवसर पर स्वयं “वंदे मातरम्” गीत का सुमधुर गायन किया। उनके स्वर में झलकी देशभक्ति और उत्साह ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम स्थल पर जब उप मुख्यमंत्री ने “वंदे मातरम्” के स्वर छेड़े, तो पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हर भारतीय को इस गीत का अर्थ और भावना अपने जीवन में आत्मसात करनी चाहिए।”
