नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वाहनों की कीमतों में कटौती से पहले पुरानी कारों के विक्रेता स्पिनी ने तत्काल प्रभाव से अपने ग्राहकों के लिए छूट की घोषणा की है।
स्पिनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हालांकि जीएसटी में पुरानी कारों पर कर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने खुद ही ग्राहकों को विशेष छूट देने का फैसला किया है। इसमें दो लाख रुपये तक की छूट दी जायेगी।
स्पिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख हनीश यादव ने कहा कि कंपनी ने खुद पहल करते हुये 22 सितंबर को जीएसटी दरों में कटौती के प्रभावी होने से पहले कीमतों में कटौती का फैसला किया है।
जीएसटी परिषद ने गत 03 सितंबर को अधिकतर वस्तुओं पर कर की दरों में कटौती की घोषणा की थी। छोटी कारों पर 22 सितंबर से 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत कर लगेगा।
Next Post
चावल नरम, गेहूं मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़, दालों में गिरावट
Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के दाम घट गये, जबकि गेहूं में तेजी का रुख रहा। चीनी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दालों के भाव टूट गये, जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। विदेशों में मलेशिया दिवस के […]

You May Like
-
11 months ago
अनियंत्रित बस ने महिला को कुचला
-
11 months ago
कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन पर नूर और मुजीब को डिमेरिट अंक
-
1 year ago
शिवपुरी-नरवर रोड पर लैंडस्लाइड, यातायात ठप
