टेनिस प्रीमियर लीग का ऐतिहासिक सातवें सीजन अहमदाबाद में

मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) का सातवां सीजन नौ से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय टेनिस स्टेडियम आयोजित होगा।

महाराष्ट्र के बाहर पहली बार आयोजित होने वाले टीपीएल के सातवें सीजन में लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा, महेश भूपति, रकुल प्रीत सिंह और सोनाली बेंद्रे जैसे दिग्गजों द्वारा समर्थित आठ-फ्रैंचाइजी प्रतियोगिता में एटीपी रैंकिंग में 30 से 50 के बीच रैंकिंग वाले अंतरराष्ट्रीय टेनिस सितारे, दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन बोपन्ना सहित भारत के शीर्ष खिलाड़ी शामिल होंगे।

टीपीएल के सह-संस्थापक, कुणाल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, “हमें टीपीएल को पहली बार गुजरात में लाकर खुशी हो रही है। शहर की ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और खेलों के प्रति जुनून इसे एक आदर्श मेजबान बनाते हैं। सातवां सीजन अहमदाबाद के प्रशंसकों के लिए विश्व स्तरीय टेनिस एक्शन प्रदान करते हुए एक विशेष संस्करण होने का वादा करता है।”

गुजरात टेनिस संघ के सचिव श्रीमल भट्ट ने कहा, “गुजरात के इतिहास में पहली बार, 30 से 50 वर्ष की आयु के शीर्ष एटीपी रैंकिंग वाले खिलाड़ी हमारे राज्य में आ रहे हैं। यह गुजरात में टेनिस के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होगा।”

Next Post

पुतिन ने यूक्रेन संकट समाधान में भारत के प्रयासों की सराहना की

Mon Sep 1 , 2025
तियांजिन, 01 सितंबर (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट में मध्यस्थता के लिए भारत और चीन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी पहल ने चल रही शांति वार्ताओं को और मूल्यवान बनाया है। तियांजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र […]

You May Like