जबलपुर:हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग कॉलेज छात्रा के साथ उसके सौतेले पिता ने बलात्कार किया। हैवानियत-दरिंदगी से बालिका डरी सहमीं रहने लगी। बाद में उसने हिम्मत कर परिजनों को घिनौनी करतूत बताई। इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज छात्रा है। सन् 2008 में उसके पिता का निधन हो गया था।
डेढ़ साल बाद मां ने उसके चाचा से शादी कर ली थी। करीब दो माह पहले जब घर मेें अकेली थी, सौतेले पिता ने संबंध बनाने उस पर दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आत्महत्या करने और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
करीब एक माह बाद मां स्कूल गई थी, तब वह घर में अकेली थी और सो रही थी, तभी सोतेले पिता ने जबरदस्ती करने लगे। उसका मुंह दबाकर गलत काम किया। जिससे वह डरी सहमी रहने लगी थी। सौतेले पिता से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद उसने हिम्मत करके सौतेले पिता की करतूत परिजनों को बताई। बदनामी के डर से रिपोर्ट नहीं की थी। अब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
