मेघा श्योकंद महिलाओं के 80 किग्रा के फाइनल में पहुंचीं

बुडवा, 25 अक्टूबर (वार्ता) रविवार को मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही 2026 वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर -19 चैंपियनशिप में, मेघा श्योकंद ने किर्गिस्तान की मीरिम चिनीबेकोवा को हराकर महिलाओं के 80किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।

मेघा ने पहले राउंड में दबदबा बनाए रखा। दूसरे राउंड में उनकी प्रतिद्वंद्वी को तीन बार ‘काउंट’ (रेफरी द्वारा गिनती) का सामना करना पड़ा, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। अब गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला एकातेरिना फ्रोलोवा से होगा।

वहीं, महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग में प्राची टोकस को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वह सेमीफाइनल में रूस की समीरा इतोनीवा से 1:4 के अंतर से हार गईं।

शनिवार देर शाम, हर्षिता ने महिलाओं के 65किग्रा वर्ग में आयरलैंड की ग्रेस बेली को 5:0 से हराकर भारत के लिए चौथा मेडल पक्का कर लिया। हालांकि, एशियन अंडर-19 चैंपियन प्राची का सफर यहीं खत्म हो गया; वह महिलाओं के 57किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की यारू झेंग से हार गईं।

Next Post

ISBT में बड़ा हादसा: आग की चपेट में आईं कई बसें, गनीमत रही कि बची लोगों की जान

Sun Oct 25 , 2026
भोपाल।ISBT पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक वहां खड़ी बसों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वर्मा ट्रैवल्स की लगभग सात से आठ […]

You May Like