केरल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 71 लोगों को किया गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 06 सितंबर (वार्ता) केरल पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत नशीले पदार्थ रखने और बेचने से संबंधित 70 मामले दर्ज किये हैं और 71 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान को ऑपरेशन डी-हंट का नाम दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 04 सितंबर को अभियान के दौरान नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल होने के संदेह में 1,611 व्यक्तियों की जांच की गयी। इस दौरान 0.42 ग्राम एमडीएमए, 231.76 ग्राम गांजा और 49 गांजे से बनी सिगरेट जब्त की गयीं। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में चलाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित पदार्थों के भंडारण और वितरण में शामिल व्यक्तियों की पहचान करना और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना है। जनता के सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, पुलिस ने मादक द्रव्य निरोधक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जो 24 घंटे खुला रहेगा। अधिकारियों ने आम जनता से नियंत्रण कक्ष में शिकायत करने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Next Post

16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat Sep 6 , 2025
देवास:आंवला पिपलिया (जामगोद के समीप) में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहे 16 वर्षीय छात्र आनंद पिता दिनेश पटेल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार घटना के समय माता–पिता अपने मायके गए हुए […]

You May Like

Play sound