तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 7 पेटी अंग्रेजी शराब ग्वालियर ले जा रहे थे

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पेटी में करीब 63 लीटर अंग्रेजी शराब और एक कार जब्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सुभाषपुरा थाना पुलिस को इस संबंध में रात में मुखबिर से सूचना मिली थी।
मुखबिर ने बताया कि एक नीले रंग की कार में अवैध शराब भरकर तीन व्यक्ति शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव दुबे ने एक टीम गठित की और इंदरगढ़ तहसील के सामने एनएच-46 पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। कार की डिग्गी से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 5 पेटी गोवा शराब और 2 पेटी 8 पीएम ब्रांड की शराब शामिल थी।पुलिस ने मौके से कार चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गब्बर नाथ, सुन्दर निवासी ग्राम जलालपुर विसरख, थाना विसरख, जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश और अवलेश नाथ निवासी ग्राम मानपुर बल्ला, थाना जौरा, जिला मुरैना के रूप में हुई। आरोपियों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला है।

Next Post

श्रमिकों को विधिक सहायता व श्रमिक हितैषी योजनाओं की दी गई जानकारी

Mon Mar 30 , 2026
ग्वालियर: पिंटू पार्क पानी की टंकी के पास स्थित श्रमिक आश्रय स्थल पर वृहद साक्षरता शिविर लगाकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये संचालित विधिक सेवा योजना सहित श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। यह शिविर प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर […]

You May Like