ईरान: मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नए प्रमुख नियुक्त

तेहरान, 24 मार्च (वार्ता) ईरान सरकार ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्री जोल्घाद्र इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त रहे अली लारीजानी का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अली लारीजानी इजरायल के एक हमले में मारे गए थे। उसके बाद से यह पद रिक्त था। श्री जोल्घाद्र की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ईरान की वह शीर्ष संस्था है जो देश की रक्षा और विदेश नीति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में राष्ट्रपति और सर्वोच्च नेता का मार्गदर्शन करती है।

Next Post

कृतिका कामरा ने अपने पारसी-प्रेरित एलिगेंट लुक से ‘मटका किंग’ के किरदार की झलक दी

Tue Mar 24 , 2026
मुंबई, 24 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा ने हाल ही में अपने लुक से अपनी आने वाली सीरीज मटका किंग के किरदार की हल्की झलक दी। कृतिका कामरा ने हाल ही में अमेज़ॉन के नए प्रोजेक्ट्स के लॉन्च इवेंट में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा।कृतिका ने इस […]

You May Like