शुरुआती कारोबार में चढ़े शेयर बाजार

मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) सप्ताह के पहले दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 66.54 अंक चढ़कर 76,545.21 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 257.98 अंक (0.34 फीसदी) की बढ़त में 76,736.65 अंक पर रहा। बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली चल रही है। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियल्टी समूहों में तेजी रही। वहीं, धातु और वित्त समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 31.90 अंक ऊपर 23,897.65 अंक पर खुला। यह 77,70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,943.45 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का दो फीसदी चढ़ गया। टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। बजाज फिनसर्व का शेयर दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा का एक प्रतिशत नीचे हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी में भी गिरावट है।

 

 

.....

Next Post

हजारेश्वर मेला मारपीट मामले में दो महिलाओं को शिवपुरी और मेला ठेकेदार को श्योपुर जेल भेजा

Wed Jul 1 , 2026
श्योपुर। हजारेश्वर मेले में हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जिनमें दोनों महिला आरोपियों को शिवपुरी जेल भेजा गया है। वहीं ठेकेदार को श्योपुर जेल भेजा […]

You May Like