आइची-नागोया (जापान) 02 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में शुक्रवार सेपकटेकरा के सेमीफाइनल में जापान से 0-2 से हारने के बाद भारत ने पुरुषों के क्वाड्रेंट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज यहां मलेमंगनबा सिंह सोरोखाइबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम (लोखोन सिंह इलांगबम और टेकोंग अरुण सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी) की भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने जापान से सेमीफाइनल में 0-2 (12-15, 13-15) से हारने के बाद सेपकटेकरा स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
एशियाई खेलों में सेपकटेकरा में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले 2018 जकार्ता में पुरुषों की टीम रेगू और 2022 हांग्जो में महिलाओं की टीम रेगू में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, ग्रुप स्टेज में पुरुषों के क्वाड्रेंट वर्ल्ड कप विजेता म्यांमार को हराने के बाद भारत को शायद और बेहतर नतीजे की उम्मीद रही होगी, लेकिन इस पदक ने यह पक्का कर दिया कि सेपकटेकरा की टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी।

