आजाद नगर में दूषित पानी मिलने की शिकायत पर पहुंचे निगम आयुक्त

रीवा। शहर के वार्ड क्रमांक 16 आजाद नगर में दूषित पानी की शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समस्या के कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अधिकारियों ने निगम आयुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बोरवेल एवं पाइपलाइन के आसपास गंदगी तथा जल निकासी संबंधी समस्याओं के कारण पानी दूषित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. साथ ही कुछ स्थानों पर नालियों एवं मैनहोल की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी, जिसे निगम सुधारने के लिए तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है. निगम आयुक्त श्री जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सभी बोरवेल की व्यवस्थित जांच कर प्रत्येक स्थान से पानी के सैंपल लिए जाएं तथा उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन घरों के बोरवेल नालियों में बने हुए हैं, वे आगामी 10 दिवस के भीतर उन्हें बंद कर अपने घर के अंदर व्यवस्थित रूप से स्थापित करें.

Next Post

एच एम एस संगठन ने किया पूर्व विधायक का सम्मान

Fri Apr 24 , 2026
परासिया। वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड कन्हान क्षेत्र की मोआरी भूमिगत खदान को पुन: शुरु कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पुर्व विधायक ताराचंद बाबरिया का आभार हिंद मजदूर सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुर्व विधायक श्री बाबरिया ने कहा कि मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी […]

You May Like