चौरागढ़ धाम के प्रधान पुजारी गरीब दास महाराज का परलोक गमन

परासिया। पचमढ़ी चौरागढ़ धाम के प्रधान पुजारी श्री श्री 1008 गरीब दास महाराज का बुधवार को दुःखद निधन हो गया। उनके परलोक सिधार जाने से चौरागढ़ धाम सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कोयलांचल से उनका काफी लगाव था। महाराज के निधन की सूचना मिलते ही कोयलांचल में शोक व्याप्त है। महाराज के गुरू नरसिंहदास का जाटाछापर पेंच कुटी से काफी लंबे समय तक लगाव रहा, जिसके चलते महाराज जी का हमेशा यहां आना जाना लगा रहता था।

महाराज श्री आजीवन शिवभक्ति, साधना एवं सेवा के मार्ग पर चलते हुए श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। उनकी सरलता, तपस्या और आध्यात्मिक व्यक्तित्व ने असंख्य भक्तों के जीवन को प्रेरित किया।

दिवंगत महाराज के निधन को धर्म, आस्था और संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिष्य एवं संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

चावल नरम; गेहूं, चीनी सुस्त; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव घट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में टिकाव रहा जबकि खाद्य तेलों तथा दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 18 रुपये घटकर 3,848 रुपये प्रति क्विंटल […]

You May Like