
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर स्टेट हैंगर भोपाल परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं को भी हनुमान जयंती की बधाई दी।
