ग्वालियर के नए स्टेडियम में जल्द होंगे अंतरराष्ट्रीय मैचः महाआर्यमन

ग्वालियर: ग्वालियर में बने नये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैच कराये जायेंगे। ग्वालियर के स्टेडियम में अभी फिर से रिकंस्ट्रक्शन चल रहा है तो इसी साल में नवंबर के अंत तक स्टेडियम तैयार हो जाना चाहिए। उसके बाद मेरी यही कोशिश होगी कि ग्वालियर में भी अंतरराष्ट्रीय मैच लेकर आऊं और अलग-अलग फॉर्मेट के मैच भी आप लोगों के लिए लाए जाएं। यह बात ग्वालियर आये मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुये कहीं।

महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला ग्वालियर अंचल दौरा है। उन्होंने कहा कि वे अशोकनगर, गुना, शिवपुरी और ग्वालियर सहित पूरे क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे जिला संगठनों और विभिन्न डिवीजनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता से भी मिलेंगे। क्रिकेट के विकास पर चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि हाल ही में वल्र्ड कप और महिला प्रीमियर लीग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

उन्होंने ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा, डब्ल्यूपीएल में खेल रहीं रहेला और मध्य प्रदेश की क्रांति जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिला क्रिकेट बहुत मजबूत हो रहा है। क्रिकेट मैचों के टिकटों की कालाबाजारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब सभी टिकट डिजिटल हो गए हैं। टिकटों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है। सिंधिया ने कहा कि वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक टिकट डिजिटल माध्यम से मिलें, ताकि टिकटों की कालाबाजारी की समस्या को खत्म किया जा सकें।

Next Post

सुरभि चंदना को विदेश में आई मुंबई की याद

Mon Jan 5 , 2026
Surbhi Chandna: अभिनेत्री सुरभि चंदना को विदेश में मुंबई की याद सता रही है। उन्होंने मजेदार वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्हें अब ट्रैफिक, वड़ा पाव और सड़कों के गड्ढे देखने की तलब लग रही है। मुंबई को अक्सर सपनों का शहर कहा जाता है, और यह सिर्फ एक शहर […]

You May Like