सुरभि चंदना को विदेश में आई मुंबई की याद

Surbhi Chandna: अभिनेत्री सुरभि चंदना को विदेश में मुंबई की याद सता रही है। उन्होंने मजेदार वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्हें अब ट्रैफिक, वड़ा पाव और सड़कों के गड्ढे देखने की तलब लग रही है।

मुंबई को अक्सर सपनों का शहर कहा जाता है, और यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि यहां रहने वालों के लिए एक गहरा भावनात्मक एहसास है। जो एक बार मुंबई में रह लेता है, वह चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, इस शहर की याद उसे हमेशा अपनी ओर खींच लाती है। इन दिनों लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना भी इसी भावना से गुजर रही हैं।

विदेश यात्रा पर गई सुरभि को अपने शहर, खासकर मुंबई के मशहूर वड़ा पाव, ट्रैफिक और सड़कों के गड्ढों की याद सता रही है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो के जरिए साझा की।

Next Post

भिंड एसडीएम ने रेत ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों को सख्त हिदायत दी

Mon Jan 5 , 2026
भिंड: भिंड के एसडीएम ने रेत ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों को सख्त हिदायत दी है। भरौली रोड पर रेत मंडी में खड़े होने वाले बेतरतीब ट्रैक्टरों को उन्होंने समझाइश दी है कि रोड से उचित दूरी पर ट्रैक्टर खड़े करें नहीं तो कार्यवाही होगी। बीते रोज बाईपास रोड पर गंभीर […]

You May Like