हितग्राहियों के खाद्यान्न पर डाका, 1 आरोपी गिरफ्तार

सतना:मैहर जिले के थाना ताला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने 2 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति रामगढ़ द्वारा संचालित शा.उ.मू. दुकान बिधुई खुर्द के विक्रेता अवधेश चतुर्वेदी एवं सहायक विक्रेता दीपक चतुर्वेदी द्वारा मार्च 2026 से जून 2026 तक हितग्राहियों का फिंगरप्रिंट लगवाकर उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया गया।

जांच में कुल ?12,92,987.79 का खाद्यान्न कम पाया गया।इसी कड़ी में प्रकरण 2 के अंतर्गत इसी समिति द्वारा संचालित शा.उ.मू. दुकान अमझर के विक्रेता अवधेश चतुर्वेदी एवं सहायक विक्रेता दीपक चतुर्वेदी द्वारा भी इसी प्रकार हितग्राहियों को खाद्यान्न न देकर गबन किया गया। जांच में कुल ?14,88,103.20 का खाद्यान्न कम पाया गया।दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक चतुर्वेदी निवासी ग्राम बिछिया खुर्द, थाना ताला को गिरफ्तार लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी अवधेश चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Next Post

शौक पूरे करने चुराते थे बाइक, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर:अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और हीरो स्प्लेंडर बाइग बरामद हुई हैं. पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वाहन चोरी करना कबूल किया है. पुलिस उनके […]

You May Like

मनोरंजन