शवदाह करने वाले कर्मचारी के घर में निकला सात फीट लंबा सांप

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चौहानी मुक्ति धाम के परिसर में बने कच्चे खपरैल मकान में रहने वाले शवदाह कर्मचारी राम लाल डुमार के शयन कक्ष में सांयकाल साढ़े चार बजे एक सात फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई।

राम लाल के पुत्र सचिन की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता है। ज्ञात हो कि विगत दो माह में कर्मचारी के घर सर्प प्रवेश की ये चौथी घटना है। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना जरूरी है।

Next Post

पार्किंग छोड़ सड़क पर वाहन खड़े कर रहे चालक

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर: शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल आरएनटी मार्ग स्थित दवा बाजार के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग रोजाना यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रही है. बाजार के सामने सड़क किनारे बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जबकि पास में ही पार्किंग की व्यवस्था […]

You May Like