हैदराबाद, साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आते ही मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।
एक खास समय पर रिलीज होगा ट्रेलर
मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का शानदार ट्रेलर आज शाम ठीक 7:01 बजे रिलीज किया जाएगा। इस अनोखे समय के पीछे अंकों का एक खास संयोग है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी कई दिग्गज अभिनेत्रियां नजर आएंगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

