इंस्टाग्राम पर सस्ता थाईलैंड ट्रिप पैकेज देखकर 43 हजार गंवाए

इंदौर:एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का लुभावना विज्ञापन देखकर बुकिंग कराना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने इंडिगो एयरलाइंस के साथ कोलैबोरेशन और कम किराए में फुकेट घुमाने का झांसा देकर युवती से 43 हजार से अधिक की रकम ऐंठ ली। 6 जुलाई को जब युवती इंदौर एयरपोर्ट पहुँची, तब टिकट इनवैलिड होने का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूर्वा सिंह नामक युवती ने इंस्टाग्राम पर ‘द टूरिंग साइट्स’ नाम के पेज पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखा था। ठगों ने वॉट्सएप के जरिए संपर्क कर इंडिगो से टाई-अप का दावा करते हुए इंदौर-दिल्ली और दिल्ली-फुकेट की फ्लाइट्स व ट्रिप पैकेज का फर्जी इनवॉइस भेज दिया। युवती ने अलग-अलग किस्तों में करीब 43 हजार आरोपियों द्वारा बताए गए लव गुप्ता नाम के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। यात्रा वाले दिन एयरपोर्ट पहुँचने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और ठगों के सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Next Post

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat Aug 8 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में टपाल घाटी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों […]

You May Like