दहेज मांग कर किया शारीरिक व मानसिक परेशान, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

इंदौर: दहेज मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने के मामले में महिला थाने में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज केस दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था और इसके लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया.

महिला थाने पहुंची पीड़िता 22 वर्षीय रोशनी खंडेलवाल निवासी नंदबाग कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि विवाह के बाद से उसके पति अभिषेक खंडेलवाल, सास अनिता, ससुर रामअवतार सहित रानी सोलंकी, शिल्पा गहलोद और आर्यन सोलंकी दहेज की मांग करते रहे. मांग पूरी न होने पर उसे अपमानित करते हुए प्रताड़ित करने लगे. लगातार बढ़ती प्रताड़ना से परेशान होकर उसने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मजदूरी न देने पर हेल्पर ने किया था ड्राइवर का कत्ल

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंतर्गत शाही तालाब में 6 दिसम्बर को हुई ट्रक चालक माधव रजक पिता गोपाल रजक 35 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया, जिला दमोह की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं हेल्पर निकला। जिसने मजदूरी के रूपये न देने पर […]

You May Like