मजदूरी न देने पर हेल्पर ने किया था ड्राइवर का कत्ल

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंतर्गत शाही तालाब में 6 दिसम्बर को हुई ट्रक चालक माधव रजक पिता गोपाल रजक 35 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया, जिला दमोह की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं हेल्पर निकला। जिसने मजदूरी के रूपये न देने पर नाराज होकर ट्रक चालक की पत्थर पटक कर हत्या की थी। पुलिस ने आरेापी को इटारसी से गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक शाही तालाब संजीवनीनगर स्थित अंबिका प्रसाद शर्मा के मकान के सामने खड़े एक छ: चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यूजी 9427 के केबिन के अंदर माधव रजक का शव मिला था। जिसके सिर, चेहरे में चोट थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें यह बात सामने आई क मृतक ट्रक चालक एक हेल्पर के साथ वाहन लेकर आया था, हैल्पर घटना के समय से ही लापता था और घटनास्थल पर नहीं मिला, जिससे संदेह की स्थिति और प्रबल हुई। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किये गये। पतसाजी पर हेल्पर की पहचान हेमचंद पटैल निवासी वार्ड क्रमांक 11, पथरिया थाना पथरिया जिला दमोह के रूप में की गई।इसके बाद इटारसी जंक्शन में आरोपी हेमचंद पटैल को पकडा गया।

2600 मांगे, 100 रूपए थमाया तो सोते समय उतारा मौत के घाट
टीआई बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि आरोपी हेमचंद ने बताया कि जबलपुर 6 दिसम्बर को सुबह 5-30 बजे पहुंचे थे। चालक से मजदूरी के 2600 रूपये मांगे तो मना कर दिया केवल 100 रूपये ही दिया। गुस्से में वह चाय पीने चला गया कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि ट्रक चालक ट्रक के कैबिन में सो रहा था, गुस्से में उसने पास ही पडा पत्थर उठाकर ट्रक के कैबिन में सो रहे ट्रक चालक पर 2 बार पत्थर पटक दिया था।
मदनमहल स्टेशन से ट्रेन मेें बैठकर पहुंचा था इटारसी
हत्या के बाद आरोपी मदनमहल स्टेशन से ट्रेन में बैठकर इटारसी पहुंच गया था। आरोपी की निशादेही पर घटना के वक्त पहना हुआ खून लगा जैकिट जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया ।

Next Post

नाटक पुरुष में दिखी स्त्री असमानता की तस्वीर

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल: रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में सोमवार शाम प्रस्तुत नाटक पुरुष ने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया। के जी त्रिवेदी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य और सम्मान समारोह के तहत यह प्रस्तुति हुई। नाटक के माध्यम से समाज में स्त्री और पुरुष के बीच असमानता, दलित और […]

You May Like