सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की तीन अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने गुरुवार को तीन अधिवक्ताओं को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पदोन्नत करने की सिफारिश की।

शीर्ष अदालत की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, अधिवक्ता बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित और रवि चिरानिया को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम की 29 मई को हुई बैठक में तीनों अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश करने का फैसला लिया गया।

Next Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 101 पर समेटा

Thu May 29 , 2025
मुल्लांपुर 29 मई (वार्ता) सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड (तीन-तीन विकेट) और यश दयाल (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालीफायर वन मुकाबले में पंजाब किंग्स को14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर समेट दिया। […]

You May Like