फटाफट निपटा लें सारे काम, 1 से 28 फरवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

ग्वालियर: आरबीआई ने फरवरी में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। जानते है फरवरी में कब कब बैंक बंद रहेंगे…
इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हरेक हफ्ते के साप्ताहिक अवकाश रविवार का दिन भी शामिल है। लगातार बैंक बंद होने के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर माह जारी होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। इसमें राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं यानि इन दिनों केवल संबंधित राज्य या क्षेत्र के बैंक ही बंद रहते हैं। ध्यान रहे एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
2 फरवरी : रविवार के कारण देशभर के सभी बैंक
3 फरवरी : सरस्वती पूजा, अगरतला
8 फरवरी : दूसरा शनिवार ,देशभर
9 फरवरी : रविवार
11 फरवरी : थाई पूसम, चेन्नई
12 फरवरी : गुरु रविदास जयंती ,शिमला
15 फरवरी : लुई-नगाई-नी , इंफाल
16 फरवरी : रविवार
19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती ,मुंबई, नागपुर
20 फरवरी : आइजोल ,ईटानगर
22 फरवरी : चौथा शनिवार है, जिसके कारण देशभर में बैंक क्लोज रहेंगे.
23 फरवरी : रविवार
26 फरवरी: महाशिवरात्रि , आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, बेंगलुरु, बेलापुर, देहरादून, शिमला, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, भोपाल और अहमदाबाद ।
28 फरवरी : गंगटोक में लोसार

Next Post

जीएसएलवी-एफ15/एनवीएस-02 मिशन की उलटी गिनती शुरू

Tue Jan 28 , 2025
चेन्नई, 28 जनवरी (वार्ता) श्रीहरिकोटा के अंतरिक्षयान से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कल होने वाले ऐतिहासिक 100 वें प्रक्षेपण जीएसएलवी-एफ15/एनवीएस-02 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट है और एनएवीएलसी तारामंडल की श्रृंखला में दूसरा है। उलटी गिनती शुरू होने पर इसरो की आधिकारिक […]

You May Like