शेयर बाजार खुला, शुरूआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

शेयर बाजार खुला, शुरूआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 148.13 अंक टूटकर 74,415.79 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स एक समय 179 अंक नीचे था तो बाद में 420 अंक की बढ़त तक भी पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 59.48 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 74,623.40 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 35 अंक गिरकर 23,116.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 26.40 अंक नीचे यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 23,177.50 अंक पर रहा। छोटी कंपनियों में अभी गिरावट है। डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी का दबाव शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। फिलहाल रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर है। धातु, ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और वित्त समूहों के सूचकांक ऊपर हैं जबकि आईटी, रियलटी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में गिरावट है सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर फिलहाल बढ़त में चल रहे हैं जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट है।

Next Post

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, वैश्विक युद्ध और ब्याज दरों के दबाव से चांदी 4300 रुपये टूटी, सोना भी 5,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला

Mon Mar 16 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होते ही कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,800 रुपये (1.14%) फिसलकर 1,56,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट देखी […]

You May Like