बाग की रिया मानधन्या बनीं सिविल जज, प्रदेश में तीसरी रैंक

बाग/धार. बाग की रिया राजेश मानधन्या ने मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त कर सिविल जज का पद हासिल किया। लोगों ने परीक्षा की कामयाबी पर दी बधाईरिया ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में कुल 450 में से 281.50 अंक अर्जित किए। बुधवार रात रिया के सिविल जज बनने की खबर मिलते ही उनके घर पर उत्सव का माहौल छा गया । परिजनों और रिश्तेदारों ने ढोल-ताशों पर नृत्य कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। माहेश्वरी समाजजनों और इष्टमित्रों ने भी उनके निवास पर पहुंचकर रिया और उनके माता-पिता को बधाई दी।

माता-पिता को सफलता का दिया श्रेय-अपनी सफलता का श्रेय रिया ने अपने माता-पिता के लगातार प्रोत्साहन, समर्थन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे एक लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। रिया के सिविल जज बनने पर उनके पिता राजेश और मां मनीषा मानधन्या ने कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत सफल हुई है और वे अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते । उनके पिता ब्रोकर्स का कार्य करते है । इंदौर से की थी लॉ की पढ़ाई रिया ने इंदौर से 2022 में कानून की डिग्री (रुड्ड2) पूरी की थी। उन्होंने 2022 में ही सिविल जज की परीक्षा में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह शानदार कामयाबी हासिल की। रिया के सिविल जज बनने पर माहेश्वरी समाज बाग के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बाग के सत्यनारायण झंवर और सुगंधी लाल जैन भी पूर्व में इस पद पर कार्य कर चुके है ।

Next Post

जनजातीय समाज सनातन संस्कृति की मिसाल : सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल

Thu Nov 13 , 2025
झाबुआ। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेल बगीचा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मालवा प्रांत स्तरीय जनजातीय छात्र पंचायत का आयोजन किया। सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज प्राचीनकाल से सनातनी रहा है, जिसकी संस्कृति और परंपराएं पूरे देश के लिए […]

You May Like