बच्चों के रंगों और संकल्प से निखर उठी कंचनपुर की दीवारें

जबलपुर: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा ‘स्वच्छता अभियान अब केवल शासकीय कार्यक्रम न रहकर एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में कंचनपुर अधारताल क्षेत्र में स्वच्छता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने मिलकर स्वच्छता की नई इबारत लिखी।

अभियान के दौरान कंचनपुर क्षेत्र में स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। नन्हे-मुन्ने हाथों ने जब कूची थामी, तो अधारताल की दीवारें न केवल जीवंत हो उठीं, बल्कि वे स्वच्छता का संदेश भी देने लगीं। बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से ‘कचरा पात्र का उपयोग और ‘हरा-नीला डस्टबिन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों, निगम कर्मियों और स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया।
जनभागीदारी ही हमारी असली ताकत: महापौर
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बच्चों का इस कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जब शहर के बच्चे स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने लगते हैं, तो वह शहर निश्चित रूप से नंबर वन बनता है। जनभागीदारी ही हमारी असली ताकत है। इस मौके पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी बच्चों की कला की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

Next Post

वेतन न मिलने से सड़क पर बिफरे सफाई कर्मी, किया प्रदर्शन

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर: पिछले 3 माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने गुरूवार को शारदा चौक में एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन से मांग की कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिलवाया जाए। जानकारी के अनुसार आक्रोशित सफाई कर्मचारियों में महिला सफाई कर्मी भी […]

You May Like