अशोकनगर: विदिशा बायपास रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में आधार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रदीप आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के समय मुंगावली विधायक के पुत्र अर्जुन सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत घायल प्रदीप को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक जिलामुख्यालय से अथाईखेड़ा जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सिद्धि विनायक ट्रेवल्स की बस (क्रमांक एमपी 42 पी 0328) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। वहीं मृतक के शव का पीएम परिजनों की मौजूदगी में कराया गया ।
