सेल बिक्री का लक्ष्य बढ़ाकर 200 लाख टन किया

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक इस्पात कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने चालू वित्त वर्ष के लिए बिक्री का लक्ष्य बढ़ाकर 200 लाख टन कर दिया है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर आयोजित कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान सेल के निदेशक (वित्त) डॉ. ए.के. पंडा ने कहा, “कंपनी कर्ज कम करके, इन्वेंट्री की अधिक कुशलता से प्रबंधन करके और केंद्रित विपणन पहलों के मध्यम से अपनी पहुंच का विस्तार करके, विस्तारीकरण की तैयारी के साथ-साथ अपनी नींव को मजबूत कर रही है। हम वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 200 लाख टन की बिक्री हासिल करने और आने वाले वर्षों में और भी ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के प्रति आश्वस्त हैं।”

वित्त वर्ष 2024-25 में सेल की बिक्री 179 लाख टन रही थी। अब वित्त वर्ष 2025-26 में इसे बढ़ाकर 200 लाख टन किया गया है। पहले नौ महीने में बिक्री 16.3 प्रतिशत बढ़कर 166 लाख टन पर पहुंच गयी। सालाना मैनपावर में कमी से प्रति टन कार्मिक लागत दक्षता में लगातार सुधार हो रहा है। कंपनी लागत कम करने के लिए भी अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल कर रही है, जिससे ऊर्जा व्यय में संरचनात्मक बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान ऋण में कटौती काफी महत्वपूर्ण रही है। अप्रैल-दिसंबर 2025 की नौ महीने की अवधि के दौरान 5,000 करोड़ रुपये का ऋण चुकता किया गया और 31 दिसंबर 2025 को कंपनी का कुल ऋण 24,852 करोड़ रुपये रहा गया। जनवरी 2026 में इसमें 2,000 करोड़ रुपये की और कमी आयी है।

Next Post

टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अमेरिका को हासिल करनी होगी नीदरलैंड्स पर जीत

Thu Feb 12 , 2026
चेन्नई, 12 फरवरी (वार्ता) मुंबई में खेले अपने पहले ग्रुप मुक़ाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत के सामने चुनौती पेश की लेकिन कोलंबो में पाकिस्तान की टीम उनके ऊपर हावी रही। शुक्रवार को नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ लगातार तीसरी हार उन्हें सुपर-8 की दावेदारी से बाहर कर सकती है। इतिहास […]

You May Like