अमेरिका ने दिया नीदरलैंड्स को 197 रनों का लक्ष्य

चेन्नई, 13 फरवरी (वार्ता) साई तेजा एम (79) और शुभम रांजने (नाबाद 48) की विस्फोटक बल्लेबाजों की बदौलत अमेरिका ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। साई तेजा एम ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 79 रनों की पारी खेली। कप्तान मोनांक पटेल 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। शयन जहांगीर 20 रन बनाकर आउट हुये। शुभम रांजने ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 48 रन बनाये।

नीदरलैंड्स के लिए बास डे लीड ने तीन विकेट लिये। लोगन वैन बीक, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

रोजवास टोल : वसूली में अव्वल, सुविधा देने में फिसड्डी! 

Fri Feb 13 , 2026
(इरशाद खान) मक्सी।मक्सी से लगभग आठ किलोमीटर दूर एनएच 52 पर रोजवास टोल प्लाजा आमजन के लिए आर्थिक लूट और जानलेवा लापरवाही का प्रतीक बन चुका है. हैरानी की बात यह है कि यहां भारी भरकम टोल टैक्स की वसूली बेरोकटोक जारी है. वहीं बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नदारद हैं. टोल […]

You May Like