बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर की नोटिसों की तामील

ग्वालियर: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल एरर वाले 3,33,168 मतदाताओं के प्रकरणों के निराकरण के लिए नोटिस जारी कर उनके घरों पर पहुंचकर बीएलओ आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं। जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अन्तर्गत नो-मैपिंग और लॉजिकल एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है।

समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ ने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को उनके नोटिस तामील कराए। साथ ही मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज उनसे मौके पर प्राप्त किए। आयोग के निर्देशानुसार इन मतदाताओं की सुनवाई का कार्य 14 फरवरी तक पूर्णकर फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा।

Next Post

रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन से युवक कटा, हुई मौत

Mon Feb 9 , 2026
दतिया: रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन से युवक कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। दतिया रेलवे स्टेशन पर माल गाड़ी की चपेट में युवक आ गया। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like