जल संकट पर जोनल कार्यालयों का घेराव, मटके फोड़े

इंदौर. शहर में जल संकट के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस सड़कों पर उतरी. नगर निगम के सभी झोनल कार्यालय पर आम जनता ने कांग्रेसियों के साथ मटके फोड़े और प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर निगम और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इतना ही नहीं निगम मुख्यालय पर नेता प्रतिपक्ष और अपर आयुक्त के बीच तीखी बहस हुई.

आज शहर कांग्रेस और निगम कांग्रेस पार्षद दल ने शहर में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. इसके लिए कांग्रेस ने हर जोनल कार्यालय प्रभारी नियुक्त किए थे. प्रदर्शन के दौरान जोनल कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की गई और खाली मटके फोड़कर पानी देने की मांग की गई. नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आज समस्या बताई है और पांच दिन में पानी की व्यवस्था दुरस्त नहीं को गई, तो कांग्रेस द्वारा सभी झोनल कार्यालय पर ताले लगाने की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद सड़कों पर चक्काजाम किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, प्रमोद द्विवेदी, पार्षद विनीतिका यादव, राजू भदौरिया, सोनिला मिमरोट भाटिया, सीमा सोलंकी, यशस्वी पटेल, अंसाफ अंसारी , कुणाल सोलंकी, अनवर दस्तक, दीपू चौहान , विनोद चौकसे, प्रवेश यादव, अमन बजाज,विनय बाकलीवाल,अभिजीत शर्मा बिट्टू, मुकेशपुरी,शैलेश गर्ग, शिखा मधुसूदन भालिका, दीपिका अनुरोध जैन, ईश्वर जोशी, दीपक मलोरिया, दिलीप सुरागे,आशीष यादव, लखन बरेठा, अक्षय पंवार, विपिन वानखेड़े, मुकेश यादव, राहुल धाकरे, जतिन थोरात, दिलीप कुदल, रविकांत मिश्रा, निलेश सेन, सुधीर सेठिया,दिलीप कौशल, रवि गुरनानी सहित हर झोन पर बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे.

 

मुख्यालय पर चौकसे और अपर आयुक्त के बीच तीखी बहस

नगर निगम मुख्यालय पर चिंटू चौकसे कांग्रेस नेताओं के साथ जलकार्य प्रभारी अपर आयुक्त आशीष पाठक को ज्ञापन दिया. ज्ञापन देने के दौरान पानी की समस्या समाधान की मांग पर पाठक और चौकसे के बीच तीखी बहस हो गई. पाठक का कहना था कि हर पार्षद को टैंकर दे दिए हैं अब पानी उपलब्ध कराना पार्षद की जिम्मेदारी है. चौकसे का कहना था कि टैंकर देने से कुछ नहीं होगा, टैंकर भरने की भी व्यवस्था करना पड़ेगी. उन्होंने कहा कि यह कितना शर्मनाक है कि पिछले 20 साल में नगर निगम अपने विभाग में पानी की मोटर को सुधारने की व्यवस्था नहीं कर पाया है. आज सैकड़ो बोरिंग मोटर खराब होने के कारण बंद है. यदि मोटर सुधारने का काम हो जाए , तो बहुत सारे क्षेत्र के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी.

Next Post

आईएसबीटी का टेंडर मंजूर, विभिन्न योजनाओं में प्लॉटों की दरें तय 

Sat May 16 , 2026
इंदौर. शहर के खंडवा रोड पर ग्राम मोरोद में कृषि मंडी का निर्माण स्वयं कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा. एमआर 10 स्थित आईएसबीटी के टेंडर की स्वीकृति और विभिन्न योजनाओं में कई तरह के उपयोग के प्लॉटों की न्यूनतम दरें तय की गई, जिन्हें बेचने की कारवाई आगे बढ़ाई जा […]

You May Like