भोपाल। किसानों के प्रदर्शन के दौरान एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। वीर सावरकर ब्रिज के नीचे किसानों को रोकने के लिए बसें खड़ी की गई थीं। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बस को आगे बढ़ाने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख मोनिका शुक्ला चलती बस के सामने खड़ी हो गईं और बस को रुकवा दिया। मौके पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद थे। चुनौतीपूर्ण स्थिति में उठाए गए इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं। इसे ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी, संयम और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।
Next Post
रोशनपुरा चौराहे पर डटे किसान, मंत्री समूह से वार्ता के नतीजे का इंतजार
Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। रोशनपुरा चौराहे पर विभिन्न जिलों से आए किसानों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने सरकार से मांगों पर स्पष्ट और ठोस निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान रोशनपुरा चौराहा अस्थायी सभा स्थल में तब्दील हो गया, जहां किसान […]

You May Like
-
2 years ago
लॉज के रूम में मिली छात्र की लाश
-
2 months ago
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
-
10 months ago
148 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐतिहासिक पल