बेगमगंज नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर हमला, आरोपी को किया गिरफ्तार

बेगमगंज। नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने एक स्वीपर ने नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर चाकू से प्राणघातक हमलाकर जान लेने की कोशिश की , घायल अध्यक्ष को भोपाल रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार आज नगरपालिका कार्यालय के बाहर विकलांग शिविर लगा हुआ था। जिसमें अध्यक्ष संदीप लोधी एवं मुख्य नगरपालिकाधिकारी राजेन्द्र शर्मा सहित कई पार्षद एवं कर्मचारी मौजूद थे।

शाम करीब 4.30 बजे शिविर खत्म होते ही अध्यक्ष संदीप लोधी वार्ड क्र.5 में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण के लिए पार्षद प्रवीण जैन पिंटू के साथ बाइक पर बैठकर जाने लगे तो अचानक सामने से एक स्वीपर संजू नरवरिया हाथ में एक बड़ा खुला चाकू लेकर आया और अचानक नपाध्यक्ष को गाली देते हुए कालर पकड़ लिया ओर उन पर प्राणघातक हमला करते हुए बोला कि एक लाख रुपए दो नही तो नगरपालिका नहीं चला पाओगे।

हमला विफल करते हुए पार्षद जैन ने हमलावर संजू का हाथ पकड़ लिया ओर पास खड़े सीएमओ राजेंद्र शर्मा एवं अध्यक्ष के ड्राइवर ने हमलावर को दबोच लिया , फिर भी चाकू नपाध्यक्ष के पेट में लग गया। जिससे उनके पेट में तीन टांके आए हैं।

घायल अवस्था में तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है।

नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने बयान में बताया कि हमलावर ने उससे एक लाख की फिरौती मांगते हुए धमकी दी थी कि अगर एक लाख नही दिए तो तुम नगरपालिका नहीं चला पाओगे।

थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि आरोपित संजू नरवरिया को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर प्राणघातक हमला कर जान लेने सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं नपाध्यक्ष को डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

Next Post

मोदी ने स्टारमर के साथ बातचीत में ब्रिटेन में खालिस्तानी गतिविधियों का मुद्दा उठाया

Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली / मुंबई 09 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को मुंबई में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ बातचीत के दौरान ब्रिटेन में खालिस्तानी चरमपंथियों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया और कहा कि दोनों पक्षों के पास उपलब्ध कानूनी ढांचे के अंतर्गत उनके खिलाफ कार्रवाई करने की […]

You May Like