राशन की दुकानें समय पर खुलें, पोर्टल से आयकर दाता हितग्राही का नाम हटाओ

राजगढ़। सभी राशन गोदाम सुबह 10 बजे खुले, कोई भी आयकरदाता हितग्राही को राशन न मिले यह सुनिश्चित किया जाए. एम राशन मित्र पोर्टल से आयकर दाता हितग्राही के नाम हटाए जाएं. कर्मचारी सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें. सार्थक ऐप की उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा.

उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान दिए. इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी अजीत कुमार भी उपस्थित रहे. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एमडीएम, समूह व शासकीय हॉस्टलों में पहुंचाएं जा रहे हैं राशन की बिंदुवार समीक्षा की. जिले की 25 मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के अंतर्गत संचालित गाडिय़ों के जीपीएस व समय पर राशन पहुंचाने की स्थिति की भी जानकारी ली.

समय पर राशन नहीं पहुंचने पर भुगतान रोका

जेएसओ सारंगपुर द्वारा बताया गया कि पचोर की एक गाड़ी के समय पर राशन नहीं पहुंचाने व जीपीएस नहीं लगने पर भुगतान रोक दिया गया है. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी राशन गोदाम सुबह 10 बजे खुले व कर्मचारी सार्थक ऐप पर उपस्थित लगाना सुनिश्चित करें. कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए की कोई भी आयकरदाता हितग्राही को राशन न मिले यह सुनिश्चित किया जाए.

 

 

Next Post

नववर्ष पर आज मैहर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Thu Jan 1 , 2026
मैहर: नववर्ष के अवसर पर मैहर स्थित माँ शारदा देवी मंदिर में एक लाख से अधिक दर्शनार्थियों के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु ट्रेन, बस एवं निजी वाहनों से मैहर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या […]

You May Like