इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. मामला उस समय सामने आया जब क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।
थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता मिला. तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ. प्रारंभिक पूछताछ में युवक चाकू रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. गुप्ता का कहना है कि युवक किसी वारदात की तैयारी में हो सकता था, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Next Post
रंगों का त्योहार और सादगी भरी मिठास: प्रीति झंगियानी और परवीन डबास का होली सेलिब्रेशन
Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, (वार्ता) जहां होली को अक्सर रंग-बिरंगे रीति-रिवाजों और पारंपरिक पूजा-पाठ से जोड़ा जाता है, वहीं प्रीति झंगियानी और परवीन डबास के लिए यह त्योहार सादगी, अपनापन और रिश्तों की मिठास का प्रतीक है। यह जोड़ी होली को अपने खास अंदाज़ में मनाना पसंद करती है।औपचारिक धार्मिक रस्मों से दूर […]

You May Like
-
6 months ago
डॉलर के मुकाबले रुपया और 24 पैसे फिसला
-
4 months ago
35 भारी माल वाहनों से वसूला 1,81,500 का जुर्माना