एसपी ऑफिस में युवक के सुसाइड करने के बाद पुलिस का बयान आया सामने

ग्वालियर, आज दिनांक 17.08.2026 को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट 40 सैकंड पर एक युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में आया और वहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उसने लगभग 15 मिनट पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया है। युवक के मुंह से हरे रंग का पदार्थ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए युवक को उपचार हेतु जेएएच अस्पताल, ग्वालियर पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया, लेकिन युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पूर्व में ही सेवन कर लिए जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। युवक ने जहरीला पदार्थ कहां और किन परिस्थितियों में खाया, इसके संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Next Post

बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत, लोकायुक्त का ट्रैप

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर। कटंगी में लोकायुक्त ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता और लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कृषि भूमि के लिए 3 एचपी के स्थाई बिजली कनेक्शन के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त […]

You May Like