PM के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले रहमत पटेल पर हुआ प्रकरण दर्ज

इंदौर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा वाले वीडियो वायरल करने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने खजराना क्षेत्र निवासी रहमत पटेल पर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई हिन्द रक्षक संगठन से जुड़े हिन्दूवादियों की शिकायत पर की गई, जिन्होंने कल थाने पहुंचकर पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में लाया था.
हिन्दू संगठन के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को विवादित वीडियो दिखाया और बताया कि रहमत पटेल द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं.

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रहमत पटेल के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मामले में द्वारकापुरी थाना प्रभारी राहूल सिंह राजपूत का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तकनीकी आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जा सकता है.

Next Post

अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने निकाला पानी

Sun Jul 13 , 2025
रीवा:जिले में दिन तथा रात में लगातार बारिश होने से कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई. रीवा नगर निगम में घरों तथा निचली बस्तियों से जल भराव से निपटने के लिए नगर निगम की टीम लगातार प्रयास करती रही. ग्राम रौसर में एक घर में पानी […]

You May Like