आइसर वाहन में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे 14 भैंस के पाड़े–पाड़ियों को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर:राऊ थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. गोल चौराहा के पास जांच के दौरान एक आइसर वाहन में अमानवीय तरीके से पशुओं का परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि 31 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे गोल चौराहा के पास वाहन नम्बर एमपी 13 जेडएफ 6252 को रोका.

जांच में वाहन में भैंस के 14 पाड़े–पाड़ियों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया, जिनमें से दो पाड़े–पाड़ियां नीचे गिरे पड़े थे. इस मामले में उज्जैन जिले के तराना निवासी 22 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

दिव्य संतानों के सशक्त भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिव्य संतानें समाज की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और संस्कारों की पहचान हैं. उनका समुचित संरक्षण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता है. वे दिव्य संतान प्रकल्प द्वारा डेली कॉलेज, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप […]

You May Like