बिजली सुधार योजना का काम अटका,20 दिनों से बंद है RDSS योजना का कार्य

ब्यावरा:विद्युत लोड एवं फाल्ट आदि बिजली समस्याओं को दूर करने, विद्युत व्यवस्था में सुधार कर उसे और अधिक चाक चौबंद करने के उ‌द्देश्य से पुनर्वोत्थान वितरण क्षेत्र में सुधार योजना (आरडीएसएम) के तहत ब्यावरा शहरी क्षेत्र में कार्य किया जा रहा था किंतु करीब बीस दिनों से यह काम बंद है. इससे योजना के कार्य में विलंब होने के साथ ही करोड़ों की इस योजना का लाभउपभोक्ताओं को मिलने में देरी हो रही है.

विदित है कि व्यावरा शहरी तथा ग्रामीण, सुठालियामार क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य होना है, इसका कार्य नगर में चल रहा था परन्तु एक पखवाड़े से अधिक समय से एकाएक काम को बंद कर दिया गया करोड़ों की लागत से होने वाले सुदृदिकरण के कार्य में कई किमी लम्बी केथार, ट्रांसफार्मर बदलकर हैवी ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाना है. योजना का मुख्य उ‌द्देश्य विद्युत समस्याओं को दूर कर, विद्युत सुविधाओं को बेहतर करना है लेकिन इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लेटलतीफी हो रही है.

कंपनी व ठेकेदार के बीच का मामला
सूत्रों के अनुसार योजना का कार्य देख रही कंपनी और कार्य करवा रहे ठेकेदार के बीच किन्हीं कारणवश कार्य को रोक देना बताया जाता है. लेकिन इतनी महती योजना का कार्य बंद होने से इसका खामियाजा उपभोताओं को उठाना पड़ रहा
उच्च क्षमता में होगी केबल
वर्तमान में केबल की क्षमता में वृद्धिका कार्य शुरु कर दिया गया था 70 से 80 ट्रांसफार्मर की केवल बदलते हुए इनकी क्षमता में वृद्धि की जाना है, यह कार्य बल ही रहा था कि काम बंद हो गया सुदामा नगर, मुक्तिधाम मार्ग, राजगढ़ रोड पर कार्य किया गया 120 स्कॉवर एमएम कोबल के स्थान पर 150 स्कॉवर एमरन की केबल विधाई गई
है. जल्द कार्य होता है तो उसका उतनी जल्दी लाभ उपभोकाओं को मिलेगा
पूर्व में भी रुका था कार्य
गौरतलब है कि योजना के तहत कार्य तो प्रारंभ कर दिया गया था किंतु विगत माह से काम बंद था लगभग एक माह पूर्व कार्य को पुनः सुरु कर दिया गया कुछ दिनों तक ही काम चला और फिर इस पर ब्रेक लग गया.
ट्रांसफार्मर में होगी बढ़ोतरी
नगर नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, करीब 22 नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 25, 100, 63 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए नाना है. विदित है कि वर्तमान में नगर में लगभग 275 ट्रांसफार्मर है.

फाल्ट की समस्या होगी दूर

वर्तमान में जो कम केपिसीटी केवार नगर में किती है यह अधिकांश जगह पर लोड के हिसाब से कमजोर होने के कारण आये दिन केवल जलने के मामले आ रहे है. इस कम पिटी वाली केबल की जगह हाई केपिसीटी केवल बिछाई जाना है. इससे बिजली संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी,
योजना के तहत कार्य करवा रही कपनी प्रबंधन का कहना है कि वह ठेकेदार से जल्द कार्य शुरु करने को कह रहे है. काम शोध शुरु करवाया
अजीत भुमरकर
एई, विद्युत वितरण कंपनी शहरी क्षेत्र ब्यावरा

Next Post

विदिशा में भाजपा के भीतर अनुशासन का संकट, पार्षदों ने जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

Thu Aug 21 , 2025
विदिशा: भाजपा के भीतर अनुशासन का खेल अब सार्वजनिक हो गया है. नगर पालिका में हाल ही में हुए बदलावों को लेकर भाजपा पार्षद असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा चार सभापतियों को हटाकर नए सभापति नियुक्त किए गए, लेकिन इस निर्णय ने अंदरूनी कलह को बाहर […]

You May Like