डिमावर घाट से लापता हुए मजदूर का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद मिला

भैरूंदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमावार घाट पर बुधवार सुबह हुई नाव दुर्घटना में नर्मदा नदी में लापता हुए मजदूर का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया. एसडीआरफ की टीम और भैरुंदा पुलिस कल से सर्च अभियान चला रही थी. गुरुवार को बडग़ांव के पास नर्मदा नदी से शव बाहर निकाला गया.

पुलिस ने मृतक की पहचान नंदजी गौंड पिता बासरूपन गौंड उम्र 45 वर्ष निवासी नियाजीपुर थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार के रूप में की है. नंदजी मजदूरी करने के लिए डिमावार आए हुए थे. हादसा उस समय हुआ जब रेत निकालने वाली नावें आपस में टकरा गई. हादसे के दौरान नाव में लगे इंजन की पंखुड़ी से टकराकर नंदजी गहरे पानी में गिर गए. साथ में मौजूद अन्य लोग किसी तरह बच गए. लेकिन नंदजी नदी की तेज धार में बह गए थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरफ की टीम को बुलाया गया. अशोक पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को डिमावार घाट से नीलकंठ घाट तक लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली. रात में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. गुरुवार सुबह से शुरू हुई तलाश के बाद आखिरकार बडग़ांव के पास शव बरामद किया गया.

रेस्क्यू आपरेशन के दौरान मौके पर भैरूंदा एसडीओपी रोशन जैन, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, एसडीआरफ अधिकारी अशोक पाटीदार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

Next Post

सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों के मामले में शुक्रवार को सुनायेगा फैसला

Thu Aug 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवारा कुत्तों से लोगों को होने वाली परेशानियों से संबंधित मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुनायेगा। शीर्ष अदालत की ओर से जारी वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया […]

You May Like

Play sound