अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल में स्वर्ण विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 26 सितंबर को हुए एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और सफलतापूर्वक अपना एशियाई खेल खिताब बरकरार रखा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की लगन, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तिरंगे का मान बढ़ाया है और देश को गौरवान्वित किया है। टीम की कप्तान पुष्पा राणा थीं और टीम की कोच नीता मोरेश्वर दाडवे थीं।

रेल मंत्री से मिलने वाली रेलवे खिलाड़ियों में दक्षिण मध्य रेलवे की मुख्य कोच नीता मोरेश्वर दाडवे; दक्षिण मध्य रेलवे की रितु नेगी; उत्तर रेलवे की पूजा; दक्षिण मध्य रेलवे की पिंकी रॉय तथा पश्चिमी रेलवे की सोनाली विष्णु शिंगटे और राज रानी शामिल थीं।

भारतीय रेलवे का रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का एक लंबा इतिहास रहा है। इसके खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारतीय रेलवे संस्थागत सहयोग एवं नौकरी के साथ-साथ खेल में करियर बनाने का अवसर प्रदान करके देश में खेल प्रतिभाओं के विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहा है।

 

Next Post

दीपके और नेहा की गिरफ्तारी पर भड़के स्टालिन, हिरासत का स्थान छिपाने को बताया गैर-कानूनी और अमानवीय

Fri Oct 16 , 2026
चेन्नई, 16 अक्टूबर (वार्ता) द्रविड़ मुनेत्र कषगम ( द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार शाम सीजेपी नेता अभिजीत दीपके और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की और पुलिस उन्हें उठाकर कहां ले गई है, इसकी जानकारी न देने को पूरी तरह गैर-कानूनी और अमानवीय […]

You May Like

Play sound