नगर निगम ने लिंक रोड में बाधक अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

इंदौर: नगर निगम द्वारा आज बायपास स्थित होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक लिंक रोड में बाधक अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान निगम रिमूवल विभाग ने सड़क चौड़ाई में बाधक 11 अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. उक्त सड़क करीब ढाई किलोमीटर लंबी बनाई जा रही है.नगर निगम द्वारा शहर में सड़क निर्माण को गति देने के लिए बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही हैं.

इसी कड़ी में आज झोन 19 में बायपास होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक निर्माणाधीन सड़क से 11 अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त सड़क का 29.52 करोड़ रुपए की लागत से 2.40 किलोमीटर लंबी एवं 30 मीटर चौड़ी लिंक रोड बनाई जा रही है. नगर निगम भवन अधिकारी वैभव देवलासे ने बताया कि सड़क चौड़ाई में 8 बाउंड्रीवाल, 02 पक्के आरसीसी स्ट्रख्र एवं 1 दुकान अवैध निर्माण बाधक था. नगर निगम के रिमूवल दस्ते द्वारा सड़क में बाधक अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक सचिन गेहलोत एवं निगम रिमूवल दस्ते प्रभारी बबलू कल्याने तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Sun Aug 23 , 2026
कोलंबो, 23 अगसत (वार्ता) भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि गॉल की पिच की तुलना में यह पिच सख्त और बल्लेबाजी के लिए बेहरतर नजर आ रही है। […]

You May Like