गरीबी उन्मूलन को गति देने के लिए जे-पैल साउथ एशिया की द/नज इंस्टीट्यूट से साझेदारी

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब (जे-पैल) साउथ एशिया और द/नज इंस्टीट्यूट ने गरीबी उन्मूलन के लिए “ग्रेजुएशन अप्रोच” (समग्र उत्थान) की राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है।
ग्रेजुएशन अप्रोच के तहत गरीबों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और वित्तीय मदद से साथ उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के लिए प्रशिक्षण मुहैया कराकर स्वाबलंबी बनाने का प्रयास किया जाता है ताकि वे दोबारा गरीबी के चक्रव्यूह में न फंस सकें।
जे-पैल साउथ एशिया और द/नज इंस्टीट्यूट मिलकर देश में ‘ग्रेजुएशन अप्रोच’ को अपनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए सरकारी भागीदारी और क्षमता निर्माण पर कार्य करेंगे। दोनों संस्थाएं साक्ष्य-आधारित शोध, ज्ञान का आदान-प्रदान और कार्यक्रम के विस्तार के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में भी सहयोग करेंगी। साथ ही, यह पहल सरकारों, नागरिक समाज संगठनों, फंडर्स और बहुपक्षीय एजेंसियों को एक साथ लाकर पूरे देश में ‘ग्रेजुएशन अप्रोच’ के राष्ट्रीय विस्तार का प्रयास करेगी। द/नज इंस्टीट्यूट असम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और झारखंड के राज्य ग्रामीण जीवनयापन मिशनों को “ग्रेजुएशन अप्रोच” को लागू करने में समर्थन (सहायता/सहयोग) करेगा। मध्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाने की तैयारी में है। जे-पैल साउथ एशिया इन राज्यों में द/नज इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि “ग्रेजुएशन अप्रोच” के लिए डेटा-आधारित अनुकूलन सुनिश्चित किया जा सके।
जे-पैल साउथ एशिया की कार्यकारी निदेशक शोभिनी मुखर्जी और द/नज इंस्टीट्यूट के आजीविका कार्यक्रम प्रमुख जॉन पॉल ने “इंडिया स्केल-अप समिट 2025” में साझेदारी को औपचारिक रूप दिया।

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, ऑटो-बैंकिंग शेयरों में तेजी

Tue Sep 23 , 2025
मुंबई, 23 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही, हालांकि ऑटो और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.87 अंक (0.07 प्रतिशत) की गिरावट में 82,102.10 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 81,776.53 […]

You May Like