आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 11 फरवरी 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. सुख प्राप्त होगा. नवीन मित्र से भेंट होगी. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी. वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
—————————————————-
पंचांग 11 फरवरी 2026:-
रा.मि. 22 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण नवमीं बुधवासरे दिन 9/24, अनुराधा नक्षत्रे दिन 10/36, व्याघात योगे रात 2/22, गर करणे सू.उ. 6/28, सू.अ. 5/32, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
आज का भविष्य- बुधवार 11 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी होगा. स्वाभाव मिलनसार एवं हंसमुख रहेगा. इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है. भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता होती है.
—————————————————-
मेष- मांगलिक कार्यो में व्ययभार होगा. मान सम्मान प्राप्त होगा. भाई बंधुओं का सुख यथेष्ठ सहयोग प्राप्त होगा. पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा.
वृषभ- श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में यश प्राप्त होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें. खानपान पर ध्यान रखें.
मिथुन- जधनु जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान होगा. अनावश्य खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है. मित्राता उपयोगी सिद्ध होगी.
कर्क- राजकीय कार्यो में खर्च होगा. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी जबावदारी से परिवर्तन आ सकता है. सुख, संयम यश मिलेगा.
सिंह- संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. आर्थिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. साहस, संयम पराक्रम बना रहेगा.
कन्या- आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर दराज की यात्रा में सावधानी बरतें. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. साहस बढ़ेगा.
तुला- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. नवीन कार्योमें लाभदायक अवसर प्राप्त होगा. महत्वाकांक्षी योजना बनेगी. लाभ प्राप्त होगा.
वृश्चिक- आय एवं व्यय की अधिकता रहेगी. गुप्त शत्रुओं से चिन्ता रहेगी. अपमान एवं तनाव से वचें. धन प्राप्त होने का अवसर मिलेगा, साहस रखें.
धनु- जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. व्यवसायिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख प्राप्त होंगे. संयम से कार्य करें.
मकर- दिनचर्या नियमित रहेगी. इच्छानुसार कार्य बनेंगे. प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी. लाभदायक अवसर प्राप्त होगा. पराक्रम बना रहेगा.
कुम्भ- पारिवारिक समस्या का समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. मांगलिक कार्यो का लाभ मिलेगा.
मीन- मित्र समागम से लाभ होगा. पारिवारिक विवादों को टालें. कुटुम्बियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.
—————————————————-
व्यापार भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण नवमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड, चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. सरसों, तिल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी का रूख रहेगा. वायदा विचार आज जिस वस्तु के भाव टूटें, उसी में मंदी होगी. भाग्यांक 2611 है.
—————————————————-
