मॉस्को, 13 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ईरान में इजरायली हमलों की पहले से ही जानकारी थी।
फॉक्स न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने कहा कि यह हमला उनके लिए हैरानी का सबब नहीं था।
उन्होंने कहा, “ईरान के पास परमाणु बम नहीं हो सकता है। हम फिर से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। हम देखते हैं क्या होता है। नेतृत्व में कई ऐसे लोग हैं जो वापस नहीं आएंगे।”
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान हमलों के जवाब में कोई कदम उठाता है, तो अमेरिका खुद को और इजरायल को बचाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
