किसानों पर पुलिस द्वारा अश्रु गैस और वॉटर केनन का उपयोग 

इंदौर। आज राष्ट्रीय राजमार्ग के पास किसानों और प्रशासन के बीच बवाल हो गया। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर अश्रु गैस और वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भोपाल जाने से रोकने के लिए किसानों पर जमकर लाठियां बरसाई , जिससे कई किसान घायल हो गए । कुछ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। करनी सेना के नेतृत्व में किसान चार गुना मुआवजा देने की मांग करने ट्रैक्टर रैली  के साथ भोपाल जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ किसान मौके पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

आज सुबह पूर्वी रिंग रोड निर्माण में जमीन अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान भोपाल जा रहे थे। सुबह शिप्रा के पास बरलाई जागीर में  करनी सेना के नेतृत्व में सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ किसान एकत्र होकर भोपाल जा रहे थे। इसी बीच पुलिस  ने किसानों को बेरिकेटिंग करके रोक लिया। इससे किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

मौके पर पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने किसानों पर वॉटर केनन का इस्तेमाल कर तितर बितर करने की कार्रवाई कर दी । इससे किसान उग्र हो गए और पुलिस ने किसानों पर अश्रु गैस के गोले छोड़कर स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की। किसान विरोध करते रहे और पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के खिलाफ किसानों ने मौके पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

करणी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसौदिया ने बताया कि हम शांतिपूर्ण तरीके से चार गुना मुआवजा देने की मांग करने भोपाल जा रहे थे। पुलिस ने किसानों पर अश्रु गैस, वॉटर केनन और लाठीचार्ज किया। इससे कई किसान घायल हो गए। हमारे कुछ किसान साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई है। सिसोदिया ने कहा कि देखते है कब तक थाने में रखते हैं। साथ ही पुलिस कार्रवाई और अपनी मांगों केके लेकर हम यही पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। जब तक सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती है, तब यही धरना देंगे।

उक्त विवाद को लेकर एडिशनल एसपी ग्रामीण राम कृष्णा ने कहा कि किसान ट्रैक्टरों से रैली के रूप में भोपाल जा रहे थे। किसानों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की संभावना थी, इसलिए रोक गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए अश्रु गैस और वॉटर केनन का उपयोग किया जाता है, लेकिन लाठीचार्ज नहीं किया है।

Next Post

झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर बस की टक्कर से दो बाइक सवार की मौके पर मौत

Mon Jul 20 , 2026
मेघनगर। झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सडक़ हादसा हो गया। एसडीएम कार्यालय के सामने हुए सडक़ हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ से थांदला जा रही प्रदीप बस (क्रमांक रूक्क 46 क्क 1229) की बस की टक्कर रूक्क 45 […]

You May Like