PMGSY के 25 वर्ष पूरे, सीहोर से कल होगा PMGSY-IV का शुभारंभ

सीहोर:सीहोर जिले के भेरूंदा में कल 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान PMGSY-IV का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

समारोह में मध्य प्रदेश के लिए 2,117 किलोमीटर लंबी 973 सड़कों और 987 बसावटों को जोड़ने वाली परियोजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे। वहीं PM-JANMAN के तहत 384 किलोमीटर से अधिक सड़क परियोजनाओं का आवंटन होगा, जिससे 168 पिछड़ी बसावटों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए PMGSY हेतु 18,907 करोड़ रुपये के सांकेतिक आवंटन की घोषणा भी की जाएगी, जिसमें 830 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के लिए निर्धारित हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार तक पहुंच मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Next Post

जिपं सीईओ का खिलचीपुर और जीरापुर जनपद में औचक निरीक्षण: 5 कर्मचारियों का वेतन काटा, लापरवाह सचिवों को नोटिस

Sat May 9 , 2026
जीरापुर/खिलचीपुर: मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा जनपद पंचायत खिलचीपुर का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान कार्यालय से 05 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. जिनमें सलीम मोहम्मद सहायक लेखाधिकारी, रामस्वरूप […]

You May Like