सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य पर गिरी कार्रवाई की गाज

शाजापुर, सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि शासकीय विद्यालय की प्राचार्य पर कार्रवाई की गाज गिरी है. दरअसल, पिछले दिनों कलेक्टर ऋजु बाफना ने विद्यालय में निरीक्षण किया था, जिसमें उन्हें कुछ अनियमितताएं मिली थी, इसके बाद से ही कार्रवाई होना तय माना जा रहा था. वहीं हुआ भी यही, बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें प्राचार्य पद से हटाकर दिनेशचंद्र सोनी को प्राचार्य पद का प्रभार दे दिया गया है.

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विगत दिनों सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया था. इस दौरान विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में नहीं लिखे थे, साथ ही बसों के संचालन में भी अव्यवस्थाएं मिली थी. जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश किया था. गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि शासकीय विद्यालय में पिछले दिनों बस संचालन में गडबड़ी के मामले में अभिभावक ने आंदोलन किया था, जिसके छात्र नेताओं ने भी विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था. तो वहीं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने भी विगत दिनों विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई थी, इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गुरूवार को पत्र क्रमांक 144/ 2026 जारी कर सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि शासकीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी को निर्देशित किया है कि वे विद्यालय के संपूर्ण प्रभार दिनेशचंद्र सोनी को तत्काल प्रभाव से सौंपे और इस कार्यालय को अवगत कराए.

Next Post

सीईओ सौम्या आनंद ने किया प्राथमिक शिक्षक अभिलेख सत्यापन का निरीक्षण

Thu Sep 3 , 2026
सीधी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीधी में प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी अभिलेखों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अभिलेखों का नियमानुसार एवं सावधानीपूर्वक परीक्षण करने तथा […]

You May Like